About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
NewsPoliticsVideos

अंजुमन अस्पताल के ओपीडी निर्माण से पहले अध्यक्ष व सचिव ने एक दूसरे पर लगाए कई गंभीर आरोप | वीडियो में देखें यह पूरा मामला

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

  • सांसद संजय सेठ को अस्पताल आना था, लेकिन विवाद के कारण नहीं आए
  • NEWS BOX BHARAT में विवाद का पूरा वीडियो देखें

रांची। अंजुमन इस्लामिया का झगड़ा अब रोड तक पहुंच गया है। रविवार को रांची के लोगों ने यह झगड़ा खुलकर अपने आंखों के सामने देखा। रविवार को अंजुमन अस्पताल में सांसद संजय सेठ को आना था। संजय सेठ अपने सांसद कोष से अस्पताल में बनने वाले नए ओपीडी में फंड देने वाले थे। लेकिन सांसद के आने से पहले ही अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा शुरू हो गया। काफी देर तक हंगाम होता रहा। सांसद को जब इसकी सूचना मिली तो वो अपना कार्यक्रम अस्पताल में आने का रद्द कर दिए। इसके बाद अंजुमन के अध्यक्ष मोख्तार अहमद व महासचिव तारिक के बीच जमकर जुबानी जंग चली। दोनों ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। NEWS BOX BHARAT में विवाद को पूरा वीडियो देखें।

अध्यक्ष व महासचिव ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

महासचिव तारिक ने अध्यक्ष के फरमान का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है। अगर सांसद को यहां फंड देना था या आना था तो इसकी जानकारी कमेटी को होनी चाहिए थी। अंजुमन के नियम कानून के अनुसार आना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी को लेकर विरोध किया गया। तारिक ने कहा कि अंजुमन मुसलमानों के खिदमत करने वाली संस्था है, न कि राजनीति करने की। अंजुमन का सहारा लेकर अगर कोई गलत काम करेगा तो कमेटी इसका विरोध करेगी। वहीं, अंजुमन के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने कहा कि सांसद के आने की सूचना सभी को दे दी गई थी। इस तरह का हंगामा यहां करना सही नहीं था। कमेटी में भी इसकी जानकारी दी गई थी। हर काम में अड़ंगा लगाना सही है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response