About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 4, 2026
BusinessNews

हिन्दपीढ़ी के तमो के कहने पर जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले पुलिस की गिरफ्त में

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। लोअर बाजार थाना ने जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की विक्रांत चौक स्थित जमीन पर कब्जा करने आए जुनैद रजा को गिरफतार कर लिया है। लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने बताया कि सख्ती के साथ पूछताछ में जुनैद रजा ने बताया कि हिन्दपीढ़ी के रहने वाले तमो के कहने पर जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल के जमीन पर काम कराने आया थे। तमो ने ही मजदूर लगाकर गेट लगाने को कहा था। मूल रूप से धनबाद के कतरास मस्जिद पट्टी के रहने वाले जुनैद रांची के में हिन्दपीढ़ी इकरा मस्जिद लाइन सम्राट अपार्टमेंट में रहता है। पुलिस अब तमो को गिरफतार करने को लेकर छापामारी कर रही है। साथ ही यह पता लगा रही है की और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 2 बाइक, गेट, ब्रिक्स व काम करने वाले समान बरामद किए हैं।

सुबह में कब्जा करने आए थे

रविवार को जस्टिस स्वर्गीय युसूफ इकबाल की जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए काम शुरू कर दिया गया था। गेट लगाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां काम कर रहे सारे लोग भाग गए थे। सुबह करीब 8.30 बजे लोअर बाजार थाना इंचार्ज व पीसीआर को सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत विक्रांत चौक पहुंची। लेकिन तबतक सब काम करने व काम कराने वाले भाग गए थे।

NEWS BOX BHARAT latest news

Leave a Response