About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeNews

गढ़वा जिला के आरएसएस प्रमुख पर हमला | तनाव को देखते हुए इलाके में धारा-144 लगाई गई

Share the post

पहले सोनी ने मारपीट किया था, बदला लेने के लिए हमला किया गया

रांची। आरएसएस के गढ़वा जिला धर्म जागरण प्रमुख विवेक सोनी व एकल विद्यालय संघ के मझिआंव प्रखंड प्रमुख ऋषि पांडेय पर शनिवार को विशेष समुदाय के युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। यह मामला घुरुआ गांव के करमडी के पास हुआ। इलाके में तनाव को देखते हुए धारा-144 लगा दिया गया है। सभी दुकानें बंद है। मारपीट के बाद कैंडल मार्च भी निकाला गया। इसके बाद रविवार को मझिआंव को बंद करने की घोषणा की गई। विवेक सोनी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इ लाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। हालांकि ऐसे लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। जानकारी के अनुसार एक साल पहले विवेक सोनी ने विशेष समुदाय के युवकों के साथ मारपीट किया था। शनिवार को करमडी के पास विवेक सोनी किसी दुकान के पास खड़ा था। इसके बाद कुछ युवकों ने आकर विवेक सोनी से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में विवेक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के क्रम में ऋषि पांडेय किसी तरह जान बचाकर भाग निकले और पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तबतक हमलावर फरार हो गए।

विवाद की वजह पशु तस्करी

इस मामले में पुलिस ने 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आसपास के लोगों के अनुसार, विवाद की वजह पशु तस्करी है। इलाके में पशु तस्करी का आरएसएस के लोग विरोध करते रहे हैं। इससे तस्करी में शामिल लोग नाराज थे और मौका देख आरएसएस नेताओं पर हमला किया। बताया जाता है कि विवेक सोनी और ऋषि पांडेय ओबरा गांव में स्थित एकल विद्यालय की बैठक में भाग लेकर स्कूटी से लौट रहे थे। इसी बीच बरडीहा थाना क्षेत्र के घुरुआ गांव में पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर लाठी-डंडे लिए हुए थे। इस मामले में सोनी ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि मामले में तलसबरिया गांव निवासी शेख नसरुद्दीन के पुत्र शेख इरशाद को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Response