About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
Latest Hindi NewsSocial

डेली मार्केट थाना प्रभारी ने बाईक चोरी रोकने के लिए पोस्टर से लोगों को जागरूक किया

Share the post

बाइक में चाबी छोड़कर चोरों की मदद न करे: मधुसूदन मोदक

रांची। त्योहार के मौसम में थानाक्षेत्र में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डेलीमार्केट के थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने अनोखी पहल की है। इसके तहत सुरक्षा उपाय संबंधी पंपलेट और पोस्टर को टॅक्सी स्टैंड के आसपास में जगह-जगह चिपकाया गया है। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने कहा कि, जब तक जनता जागरूक नही होगा, तब तक कोई भी घटना को पूर्ण रूप से नही रोका जा सकता है। घटनाओ को रोकने के लिए जनता को जागरूक व सतर्कता रहना जरूरी है। इस पोस्टर में लिखा है- मोटर साइकिल व गाड़ियों को निर्धारित स्टैंड में रखे। हैंडल लॉक करें, वाहनों को जहां तहां खड़ा नहीं करें। वाहनों की सुरक्षा खुद करने, गाड़ी में चाबी छोड़कर चोरों को मदद नहीं करने, गाड़ी रखने की जगह स्टैंड है, सड़क नहीं, आपके एक सुरक्षित कदम से चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है, लापरवाही ही आपके बाइक चोरी का मुख्य कारण है, सतर्कता ही बचाव है, जैसी बातें लिखी हैं। इस मौके पर प्रदीप केशरी, कुमोद कुमार सिंह, मुंशी अहसान अहमद, टेक्सी स्टेण्ड के मो अकबर उर्फ मुन्ना, शकील व पुलिस बल शामिल थे।

Leave a Response