About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
Latest Hindi NewsNews

अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव तारिक के साथ मारपीट

Share the post

लंबे समय से अध्यक्ष व महासचिव में चल रहा है विवाद

रांची। राजधानी रांची में मुसलमानों का सबसे बड़ा एदारा अंजुमन इस्लामिया रांची एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से अंजुमन इस्लामिया रांची के अध्यक्ष व महासचिव में विवाद चल रहा है। लेकिन अब यह मामला मारपीट तक पहुंच गया. मंगलवार को अंजुमन प्लाजा रांची में अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव तारिक हुसैन व अन्य के साथ मारपीट की गई. मिली जानकारी के अनुसार अंजुमन प्लाजा हॉल का विवाद मारपीट तक पहुंचा। इसके बाद कुछ देर विवाद होता रहा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना दिन के लगभग 3 बजे की है। ईद को लेकर अल कुरान एकेडमी की ओर से अंजुमन प्लाजा के हॉल में स्टॉल लगाना था। इसको लेकर अंजुमन के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने 20 हजार रूपए में हॉल का आवंटन कर दिया। लेकिन महासचिव तारिक ने 1 लाख रूपए में हॉल देने पर राजी हुए। इसी बात को लेकर मुख्तार अहमद व अन्य अंजुमन प्लाजा पहुंचे। इस दौरान वहां तारिक व अन्य कमेटी के लोग भी मौजूद थे। हॉल देने को लेकर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। फिर एक दूसरे को देख लेने की बात होने लगी। विवाद बढ़ता ही चला गया। विवाद के बीच किसी ने तारिक को तमाचा जड़ दिया। हो हल्ला व शोर शराबे के बीच पूरा महौल गर्म हो गया। फिर दोनों ओर से किसी तरह से बीच-बचाव कर मामला को शांत कराया गया। इसके बाद यह मामला रैन पंचायत तक पहुंचा। पंचायत ने मामले का हल निकालते हुए कहा कि रमजान तक किसी को भी अंजुमन का हॉल नहीं दिया जाएगा।

मुख्तार अपने गुंडों के साथ कब्जा करने आए थे : तारिक अंजुमन इस्लामिया रांची के महासचिव तारिक हुसैन ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने अपने गुंडों के साथ अंजुमन प्लाजा में आकर लड़ाई किए। वे अंजुमन में कब्जा करना चाहते हैं। हमलोग शुरू से उनके गलत कामों का विरोध कर रहे हैं। तारिक ने कहा कि मुख्तार अपने गुंडो के साथ आकर मारपीट भी की। हमारे साथ व हमारे आमला के साथियों के साथ मारपीट की गई। तारिक ने कहा कि जिस प्रकार से अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने गलत तरीके से अंजुमन हॉस्पिटल में कब्ज़ा किया है, वे इसी तरह से अंजुमन में भी कब्जा करना चाहते हैं।

हर काम में महासचिव अडंगा लगाते हैं : असलम

पूर्व पार्षद व अंजुमन इस्लामिया रांची के नॉमिनेटेड मेंबर असलम ने कहा कि ईद के मौके पर अल कुरान एकेडमी की ओर से अंजुमन हॉल में स्टॉल लगाना था। इस स्टॉल को गरीब महिलाएं चलाती। लेकिन महासचिव तारिक हुसैन ने हॉल बुक करने को लेकर एक लाख रुपए मांगा। अध्यक्ष ने स्टॉल लगाने को लेकर अल कुरान एकेडमी को प्रमीशन दिया था। लेकिन तारिक स्टॉल लगाने नहीं दे रहे थे। हर बात पर महासचिव अडंगा लगाकार कौम के कामों में बाधा डाल रहे हैं। लड़ाई का असर एदारे पर पड़ रहा है। ईद के बाद इसका हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगरा कमेटी की बहुत जल्द बैठक होगा।

Leave a Response