+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, September 17, 2025
Life

पेड़ से गिरा युवक को रांची रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत

Share the post

रांची। बालूमाथ थाना क्षेत्र के सेरका ग्राम निवासी सुजीत कुमार शुक्रवार को पेड़ से गिर जाने से मौत हो गई। 19 वर्षीय सुजीत को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पेड़ से गिर गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। लेकिन रिम्स ले जाने के क्रम में ही मांडर के पास उसकी मौत हो गई।

Leave a Response