About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

मांडर: मुड़मा के मंदिरों में प्रतिमाओं को खंडित करने और तोड़फोड़ करने वाले सोमा व एतवा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share the post

रांची। मांडर के मुड़मा बस्ती में मंदिर में प्रतिमाओ को खंडित करने और तोड़फोड़ करने वाले सोमा उरांव व एतवा उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 16 नवंबर को रात्रि में 5 मंदिरों में तोड़फोड़ की गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। लेकिन पुलिस ने मामला को शांत कराते हुए जांच टीम का गठन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया। वादी मनोहर साहू (अध्यक्ष महाबीर मंडली) के लिखित प्रतिविदेन के आधार पर उक्त कांड दर्ज कर किया गया था। ग्रामीण एसपी के निर्देश पर उपाधीक्षक खलारी अंकिता राय के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया। गठित टीम को ग्रामीणों की ओर से गुप्ता सूचना से पता चला कि घटना के अप्राथमिकी अभियुक्त सुखदेव उरांव उर्फ जटु कि मृत्यु हो गई है। मिली जानकारी के आधार पर मृतक के भाई सोमा उरांव व एतवा उरांव को पूछताछ जटू के के लिए थाना लाया गया।

दुकान नहीं लगाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के सख्ती के साथ पूछताछ के क्रम में सोमा व एतवा ने बताया कि मुड़मा मेला के समय कुछ हिंदू पक्ष के लोगों से दुकान लगाने की जगह को लेकर विवाद हुआ था। इसी प्रतिशोध में शराब के नशे में सुखदेव उरांव उर्फ जटू (मृत) जो मेरा भाई है, वह काओफी अंदर ही अंदर आक्रोशित रह रहा था। इस संबंध में हमदोनों से भी बातचीत किया था। मृत भाई के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी जानकारी हम दोनो‍ं भाइयों को था। लेकिन हमलोग डर से किसी को नहीं बताएं व जल्जबाजी दाह संस्कार भी कर दिए।

जमकर हुआ था हंगाम

सुबह जब ग्रामीणों को मूर्ति खंडित करने की जानकारी मिली तो रोड पर उतरकर विरोध होने लगा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह से ही सड़क पर उतर आए थे और एनएच-75 को जाम कर दिया था। कई जगहों पर रोड पर ही आग भी लगा दी गई थी। मुड़मा चौक पर महिला-पुरुष आक्रोशित लोगों को प्रशासन की ओर से समझाने की बहुत कोशिश हुई, लेकिन ग्रामीण किसी की बात को नहीं मान रहे थे। सड़क पर आगजनी के वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई थी। महाबीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव, मड़ई देवी मंडप में अज्ञात असामाजिक तत्वों केद्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस के द्वारा जल्द घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने पर ग्रामीण विरोध के स्वर को शांत कर घर गए थे।

Leave a Response