आदिवासी कल्याण मंत्री रह चुके पश्चिम सिंहभूम के गोवर्धन नायक का निधन । आज किया जाएगा अंतिम संस्कार


रांची। संयुक्त बिहार सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री रह चुके झारखंड के गोवर्धन नायक का निधन गुरुवार संध्या 8 बजे अपने पैतृक आवास Chhotaraikaman , west Singhbhum में हो गया। वह लगभग 2-3 साल से बीमार चल रहे थे। 85 वर्षीय नायक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव में ही किया जायेगा। वह अपने पीछे चार बेटा व दो बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव विधानसभा से विधायक रह चुके गोवर्धन नायक की जीवनशैली उस वक्त भी सरल थी, जब मंत्री थे।
लालू प्रसाद की सरकार में मंत्री रहे
तत्कालीन बिहार में लालू प्रसाद की सरकार में उन्हें आदिवासी कल्याण मंत्री बनाया गया था। 1995 के दौर में अपने विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही लोकप्रिय थे। झारखंड राज्य अलग होने के बाद धीरे-धीरे वह राजनीति से दूर होते चले गये। राजनीतिक को अलविदा कहने के बाद वह खेती किसानी में रच-बस गए थे। उनकी लोकप्रियता के कारण ही तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद ने उन्हें आदिवासी कल्याण मंत्री बनाया था।