+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Wednesday, February 19, 2025
EntertainmentNews

तेरी झलक अशरफी… श्रीवल्ली नैना मदक बर्फी के सिंगर जावेद अली 23 नवंबर को अपनी सुरीली आवाज से माननीयों को मंत्र मुग्ध करेंगे

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने की तैयारी

रांची। सुपर हिट फिल्म पुष्पा का एक गाना तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली… नैना मदक बर्फी… तेरी झलक अशरफी श्रीवल्ली बातें करे दो हर्फी… ने खूब हंगामा मचाया था। इस गाना को अपनी सुरीली अंदाजों से गाने वाले जावेद अली रांची में धूम मचाने आ रहे हैं। झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने की तैयारी जोरो-शोर से चल रही है। बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक कुमार सत्यम अपने सुरों से माननीयों को मंत्र-मुग्ध करेंगे। वहीं, संगीत और गजल में हास्य का तड़का भी रविंद्र सोनी डालेंगे। जाहिर है इस बार 23 नवंबर की शाम बेहद यादगार होने वाली है। सिंगर जावेद अली किसी परिचय को मोहताज नहीं है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। पहली बार करीब से रांची के लोग उनको देखेंगे और सुनेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में सीएम शामिल होंगे

विधानसभा स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे राज्यपाल के गार्ड ऑफ ऑनर से शुरू होगी। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। चयनित उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मी सम्मानित किए जाएंगे। इसके बाद देश की सीमा पर और नक्सल अभियान में शहीद और शांतिकाल में वीरता प्राप्त झारखंड के बहादुर पुलिसकर्मियों और जवान सम्मानित किए जाएंगे।

खिलाड़ियों व छात्र-छात्रों को सम्मानित किया जाएगा

कार्यक्रम के अगले पड़ाव में राज्य के खिलाड़ियों और 10वीं, 12वीं समेत अन्य शैक्षणिक संस्थान के टॉपर छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक से सम्मानित और चंद्रयान-3 मिशन में भूमिका निभाने वाले राज्य के वैज्ञानिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 12.50 बजे त्रैमासिक पत्रिका उड़ान समेत अन्य पुस्तकों का विमोचन होगा। सम्मान समारोह के बाद उत्कृष्ट विधायक , मुख्य सचेतक, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्यमंत्री का संबोधन होगा। फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाद राज्यपाल का संबोधन होगा।

शाम में जावेद अली लोगों को झूमाएंगे

झारखंड विधानसभा परिसर में 23 नवंबर की शाम रंगीन होगी। एक से बढ़कर एक कलाकार समां बाधेंगे। शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगें। झारखंड के स्थानिय कलाकारों की ओर से लोगगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, सिंगर जावेद अली अपनी सुरीली आवाज से लोगों को झूमाएंगे, तो गजल में कुमार सत्यम लोगों को दीवाना बना देंगे। हंसी के ठहाके कराने के लिए रविंद्र सोनी भी तड़का डालेंगे। यानि 23 नवंबर का दिन यादगार बन जाएगा।

Leave a Response