+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
News

मौसम साफ होते ही और बढ़ेगी ठंड | राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

सुबह व रात में ओस गिरने लगे

रांची। झारखंड में ठंड अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है, जैकेट, स्वेटर, रजाई निकल गई है। ठंड अभी आैर बढ़ेगी, क्योंकि पिछले 48 घंटों में प्रदेश में हुई बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार और शनिवार को झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई। आशंका है कि आज भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से प्रदेश में तापमान तेजी से गिरेगा। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के रुख में आए बदलाव के कारण बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान में कमी आई है और ठंड बढ़ी है। बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की कमी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बादल की वजह से ठंड का असर अभी नहीं दिख रहा है, लेकिन आज के बाद जैसे ही मौसम साफ होगा, शीतलहरी महसूस होने लगेगा। रविवार के बाद ठंड बढ़ेगी। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। रांची का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यहां के तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अभी तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पांच नवंबर से नौ नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना जाहिर की गई है। सुबह व रात में ओस गिरने लगे हैं, खासकर रात में गाड़ी चलाने वालों को बहुत ही सावधानियां बरतनी होगी। क्योंकि ओस के कारण रास्ता दूर तक बहुत दिखाई नहीं देता है।

Leave a Response