About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
News

गोमिया प्रखंड: ललपनिया के छरछरिया स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया

Share the post

रांची। बोकारो जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र में कुछ गंदे प्रवृति के लोगों ने मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और दोषियों पर कड़़ी कार्रवाई की मांग कर रहे। गोमिया प्रखंड स्थित ललपनिया थाना क्षेत्र के छरछरिया स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर की तीन मूर्तियों को रविवार सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए और सड़क जाम कर दिया। भगवान की मूर्तियां तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। इस संबंध में गोमिया के पुलिस इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह कुछ लोग छरछरिया झरना में नहाने आए थे। इसके बाद उन्होंने वहां स्थापित भगवान की मूर्तियों को हथौड़े से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ लोग जमशेदपुर के नंबर वाली गाड़ी से यहां नहाने के लिए पहुंचे और मूर्ति को तोड़ दिया। मूर्ति तोड़ने के बाद लुगुबुरु ललपनिया के पहाड़ी पर चले गए हैं।

Leave a Response