About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 5, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
CricketNews

रांची में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों का लगेगा जमावड़ा : गेल | फिंच | पीटरसन | पठान | रैना | गंभीर | गुप्टिल व अन्य करेंगे धमाल

Share the post

18 नवंबर को रांची में उद्घाटन मैच में इंडिया कैपिटल्स से भीलवाड़ा की भिड़ंत

रांची। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 सीजन का पूरा शेड्यूल और फिक्स्चर की घोषणा कर दी गई। 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक भारत के 5 शहर रांची, देहरादून, जम्मू, विजाग और सूरत में मैच खेल जाएंगे। रांची में मैच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने एलएलसी 2023 के लिए पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर के एक्सक्लुसिव टिकेटिंग पार्टनर बनने की भी घोषणा की गई है। टूर्नामेंट के टिकट जल्द ही पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से खरीदे जा सकेंगे। एलएलसी 2023 का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगी। 18 नवंबर को टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (इंडिया कैपिटल्स) और इरफान पठान (भीलवाड़ा किंग्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। वहीं, दूसरा मैच 20 नवंबर को मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जायेगा।

कई नामी गिरामी खिलाड़ी आएंगे नजर

21 नवंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच मैच होगा। वहीं, 22 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स और 23 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेले जायेंगे। रांची में कुल पांच मैच खेले जाने हैं। 22 दिनों में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट रोमांचक होने वाला है, क्योंकि एलएलसी 2023 में एक साथ कई लीजेंड्स खेलते हुए अपना क्लास दिखाएंगे।

नॉक आउट मुकाबले सूरत में खेले जाएंगे

रांची के बाद 24 नवंबर को देहरादून में एक्शन दिखेगा। यह मुकाबला भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स के बीच होगा और यह सीजन का छठा मैच होगा। जम्मू में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चार मैच खेले जाएंगे जबकि विशाखपत्तनम में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक तीन मैच खेले जाएंगे। एलएलसी 2023 के नॉकआउट मैच सूरत में खेले जाएंगे, जिनमें सेमीफाइनल 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को होंगे, जबकि 9 दिसंबर को शानदार फिनाले के साथ सीजन का समापन होगा।

खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने का मौका मिलेगा

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट का पिछला सीजन बेहद सफल रहा और हम अधिक उत्साह से आगामी सीजन में खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मैच रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापत्तनम और सूरत में खेले जाएंगे। एलएलसी की नई फ्रेंचाइजी अर्बनराइजर्स हैदराबाद की कमान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना संभालेंगे। एलएलसी ने इस सीजन एक अन्य नई फ्रेंचाइजी सदर्न सुपर स्टार्स की भी घोषणा की है। इसके कप्तान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच होंगे।

इन खिलाड़ियों का जलवा मिलेगा देखने को

इरफान पठान, यूसूफ पठान, तिलकरत्ना दिलशान, पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, केविन ओब्रायन, गौतम गंभीर, दिलहार फरनाडो, हाशिम आमला, केविन पीटरसन, मुनाफ पटेल, हरभजन सिहं, मोहम्मद कैफ, रोबिन उत्थपा, अरोन फिंच, अशोक डिंडा, रोस टेलर, सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, प्रज्ञान ओझा समेत कई नामचीन चेहरे खेलते नजर आएंगे।

Leave a Response