About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
News

माही ने युवा क्रिकेटर को दिया लिफ्ट | देखें वीडियो

Share the post

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में रहे महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया में हमेशा छाए रहते हैं। यानि वे अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब एक बार फिर धोनी अपने एक दिल छू लेने वाले काम से लाइमलाइट में आ गए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह एक युवा क्रिकेटर है, जिसे धोनी अपनी बाइक पर लिफ्ट देते हुए नजर आ रहे है। धोनी का बाइक चलते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है। ये वीडियो रांची की सड़कों का है जहां धोनी बाइक पर एक क्रिकेट सीखने वाले लड़के के साथ नजर आ रहे है। धोनी रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के लिए जाते रहते हैं। स्टेडियम में धोनी के साथ यह युवा क्रिकेटर नजर आ रहा है। धोनी मैदान पर अपनी किट और बैट के साथ देखे जा सकते हैं, उसी दौरान ये क्रिकेटर उनकी वीडियो अपने फोन से बनाता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद वीडियो में आगे धोनी रांची की सड़कों पर अपनी बाइक को चलाते हुए नजर आ रहे हैं, तो युवा क्रिकेटर उनके साथ बाइक पर पीछे बैठा हुआ है। ये क्रिकेटर कैप्टन कूल के साथ बाइक पर बैठकर खूब एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में रणवीर सिंह की फिल्म ब्रहामास्त्र फिल्म का सॉन्ग “देवा देवा ओ देवा देवा” बजता हुआ सुना जा सकता है। इस वीडियो पर धोनी के फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं जहां कुछ लोगों का धोनी को इस युवा क्रिकेटर को लिफ्ट देना काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

Leave a Response