About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
News

कल दिल्ली में मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कॉंग्रेस का प्रदर्शन

Share the post

रांची। मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं अमानवीय घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से 3 जुलाई की दिन के 11 बजे से नई दिल्ली जंतर-मंतर में विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड प्रदेश से सैकड़ों संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना पूरे देश को शर्मसार करने वाली है और इसकी जितनी भी निन्दा की जाए कम है। क्या बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की नारा देने वाली भाजपा यह बताए कि क्या इस तरह से बचेगी बेटियां। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दरिंदगी का खिलाफ वायरल वीडियो दिल दहला देने वाली है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री मोदी जी सदन में जवाबदेही से पीछे भाग रहे हैं।उन्होंने कहा कि विगत तीन महीनों से मणिपुर राज्य में जातीय हिंसा जारी है। केन्द्र एवं राज्य के भाजपा सरकार हिंसा रोकने में नाकाम रही है। सैकड़ो लोगों की निशंस हत्या की गई। हजारो घरों को ध्वस्त कर दिया गया है। 60 हजार से ज्यादा लोग राहत कैंपों में बेहद कठिन परिस्थिति में रहने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि अविलंब मणिपुर की राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाए।संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा, महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, प्रवक्ता ईश्वर आनंद शामिल थे।राकेश सिन्हामहासचिव सह प्रवक्ताप्रदेश कांग्रेस कमिटी।

Leave a Response