About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
CrimeNews

हरियाणा के नूंह में 2 दिन का कर्फ्यू | अबतक 5 की मौत

Share the post

पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात की गई

बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया

रांची। सोमवार को हरियाणा के नूंह में बवाल के बाद सरकार ने 2 दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बाद तनाव बना हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां के कई इलाकों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। अबतक 5 लोगों की मौत हुई है। अब यह हिंसा नूंह(मेवात) के बाद गुरुग्राम तक फैल गई है। जिसे देखते हुए इन दो जिलों के अलावा एहतियातन रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद समेत 5 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इंटरनेट बंद कर दिया है। नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 1 और 2 अगस्त को होनी थीं। अमन-शांति की बहाली को लेकर प्रशासन प्रयासरत है।

क्या है मामला

मेवात के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। इस दौरान गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक समेत अब तक 4 लोगों की मौत हो गई हैं। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य घायल हुए हैं।

Leave a Response