About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
NewsPolitics

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र: हंगामें बीच सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित

Share the post

रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही विपक्षा के लोग हंगामा शुरू कर दिए। हंगामा के बीच स्पीकर ने सभा की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले वेल में पहुंचकर भाजपा विधायक हंंगामा करने लगे। नियोजन नीति लागू करने की मांग किए। राज्य की लचर विधि व्यवस्था और बिना नियोजन नीति के हो रही बहाली पर भी सवाल उठाए। राज्य को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग करने लगे। मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर हमला बोलते हुए सदन के बाहर झारखंड को सुखाड़, अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

अपने ही सरकार को घेरा लोबिन हेंब्रम

प्रश्नकाल के दौरान झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने अपनी ही सरकार को घेरा। लोबिन ने कहा कि जब पेसा नियमावली बनाई नहीं गई है तो किस आधार पर ग्रामसभा हो रही है। साथ ही लघु खनिज के पट्टे दिए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि माननीय को बताना चाहिए कि किस जगह पर ग्रामसभा की अनुमति के बिना पट्टा दिया गया है। इसकी जानकारी सदन में दे। इस जवाब पर झामुमो विधायक दीपक बिरुआ ने भी सवाल खड़े किए। बादल पत्रलेख ने कहा कि नियमावली 2004 के संशोधित नियम के तहत ग्राम सभा की स्वीकृति ली जाती है।

आज होना है सवाल-जवाब

आज प्रश्नकाल के दौरान खान एवं भूतत्व विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सवाल व जवाब दिए जाएंगे। मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा होनी है। सरकार के द्वारा विनियोग विधेयक भी लाने की पूरी तैयारी है। इसके अलावा विपक्ष के द्वारा एक बार फिर 26000 शिक्षक नियुक्ति मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश होगी।

Leave a Response