About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
HealthLifeNewsPolitics

धनबाद के छाताबाद-केलूडीह में 2 गुटों के हिंसक झड़प के बाद धारा-144 लगाया गया

Share the post

झारखंड लेटेस्ट न्यूज

रांची। धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद कैलूडीह खटाल के पास 2 गुटों में हिंसक झड़प के बाद धारा-144 लगा दिया गया है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। धनबाद एसडीएम ने अगले आदेश तक के लिए छाताबाद, केलूडीह व आकाश किनारी में धारा-144 लगया है। मामले में अबतक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को एक वाहन की बैटरी चार्जर चोरी होने के बाद जमकर बवाल हुआ। मामूली सी बात को लेकर तनाव इतना बढ़ गया कि दो गुटों के बीच हिंसक रूप ले लिया। यह घटना सुबह में 9 से 10 बजे घटी। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई। हालात को काबू में करने को लेकर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। पूरे इलाके को छावनी में तब्दिल कर दिया गया था। लेकिन कुछ घंटे बाद फिर दोनों गुट आमने-सामने होकर पत्थरबाजी करने लगे थे। इस पत्थरबाजी की घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल भी हुए थे।

पूरा इलाका पुलिस छावनी में हुआ तब्दिल

तनाव को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी से तब्दिल कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट की घटना वाले क्षेत्र में तैनाती कर दी है। घंटो दोनों ओर से उपद्रव होने के बाद पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया। पुलिस ने पूरे इलाके में फ्लैग मार्च किया। दंगा करने वालों को पुलिस चिन्हित कर रही है। प्रशासन ने कहा है कि दंगा में जो भी शामिल रहा होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस के नियंत्रण में है।

News Box Bharat latest news

Leave a Response