About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
मेकॉन स्टेडियम रांची में योग करते झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता, मिथलेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुवा माझी व अन्य।
Health

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आज “एक श्विव एक परिवार” में माननीयों की योग | देखें तस्वीरों में

Share the post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मेकॉन स्टेडियम रांची में झारखंड सरकार के कई मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए

रांची। हर साल 21 जून को दुनि्याभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग के शारीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए एक मंच पर कार्य करता है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” यानि “एक श्विव एक परिवार” के रूप में सभी के कल्याण के लिए योग है। आइए देश-दुनिया व झारखंड में कहां-कहां योग किया गया, उसकी तस्वीरें आपके पास NEWS BOX BHARAT साझा कर रहा है।

राजभवन: राज्यपाल राधाकृष्णन ने राज भवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि योग भारत का दुनिया को एक अमूल्य उपहार है। योग एक ऐसा साधना/प्रक्रिया है जो शरीर को ही नहीं, मन को भी स्वस्थ बनाता है। योग के माध्यम से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कल की ही बात है पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के अवसर पर मैंने देखा कि एक वृद्ध महिला को चलने में कठिनाई हो रही है, मैंने उनसे पूछा कि क्या आपको दर्द हो रहा है, वह बोली मुझे कोई दर्द नहीं है और मैं मानसिक बल के कारण इस समारोह में आई हूँ। राज्यपाल ने कहा कि योग से हम स्वत: स्फूर्त होकर बिना व्यवधान के लगातार कार्य करने में सक्षम होते हैं। योग से शरीर के जोड़ की शिथिलता समाप्त होती है, उनमें रक्त संचार बढ़ता है और वे ज्यादा सक्रिय होकर कार्य करती है।

लोहरदगा: व्यवहार न्यायालय लोहरदगा में योग दिवस मनाया गया। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक माननीयों ने योग की क्रिया की। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र बहादुर पाल, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के सुभाष व अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

मेकॉन स्टेडियम: स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष झारखंड के द्वारा रांची के मैकॉन स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में कई माननीय शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद महुवा माझी के अलावा बड़ी संख्या में लोग अपने शरीर को फिट रखने को लेकर योग किए। मौके पर स्वस्थ्य मंत्री ने कहा कि “योग एक साधना हैं, एक संस्कार है, स्वस्थ जीवन शैली जीने का मापदंड है, नियमित योग करने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर निरोग रहता है। मेकॉन में हजारों की संख्या में लोग योग करते नजर आएं। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

रांची विश्वविद्यालय: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रांची विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ शामिल हुए। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्कूल ऑफ योग के द्वारा संयुक्त रूप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और सम्मानित नागरिकों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय सेराष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्कूलवा योजना एवं स्कूलराष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्कूल

Leave a Response