About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, October 18, 2026
News

अमेरिका में मोदी का रॉकस्टार वाला स्वागत | देखें तस्वीरों में

Share the post

लेट नाइट नेशनल लेटेस्ट न्यूज

रांची। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी एतिहासिक राजकीय यात्रा के पहले चरण में मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। अमेरिका में मोदी का रॉकस्टार के तरह स्वागत किया गया। पीएम न्यूयॉर्क के जॉनएफ कैनेडी इंटरनेशनसंल एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट के बाहर लोग मोदी-मोदी के नारे लगाएं। साथ ही तिरंगा लहराते नजर आयें। पीएम ने प्रवासी भारतीयों के सदस्यों से भी बातचीत किए। साथ ही उनका अभिवादन स्वीकार किया व उनसे हाथ मिलाये। कई लोगों ने पीएम के साथ सेल्फी भी ली। इसके बाद वो होटल के लिए रवाना हो गए। होटल के बाहर भी प्रवासी भारतीयों ने अपने पीएम के इंतजार में घंटों खड़े रहे। हाथों में तिरंगा लिए लहराते रहे। जैसे ही मोदी का काफिला होटल के पास पहुंचा, फिर मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। मोदी ने यहां भी लोगों से मिले। इसके बाद वो होटल के अंदर चले गए। होटल में भी कई भारतीयों से मिले। कई लोगों ने पीएम से ऑटोग्राफ भी लिए। अमेरिका के राष्ट्रपति पीएम मोदी को रात्रि भोज देंगे। 21 को पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होंगे। जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। 24 तक नरेंद्र मोदी अमेरिका में रहेंगे।

News Box Bharat latest news

Leave a Response