+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
News

रांची के क्रिकेट अंपायर अजय कुकरेती को उत्तराखंड में बरसूडी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

Share the post

झारखंड न्यूज

रांची। रांची के वरिष्ठ खेल पत्रकार, क्रिकेट अंपायर और पूर्व खिलाड़ी अजय कुकरेती को उत्तराखंड में बरसूडी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अपने कार्य क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए उनके पैतृक गांव ने उनको इस सम्मान के लिए चुना। सम्मान समारोह में अतिथि कर्नल बीबी ध्यानी, कैप्टन राकेश कुकरेती, श्याम सुंदर कुकरेती ने यह सम्मान अजय को प्रदान किया। पत्रकारिता की स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों परीक्षाओं में टॉप कर कुकरेती ने रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पूर्व उनको झारखण्ड सेवा रत्न, झारखण्ड विशिष्ट सम्मान के अलावा कई पुरस्कार-सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

News Box Bharat latest news

Leave a Response