About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, September 28, 2026
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

रांची बनेगा IT हब ! 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से RMZ Infrastructure के President दीपक छाबड़िया की मुलाकात, रांची में IT Park और GCC पर चर्चा
रांची में IT Park की तैयारी तेज, 2029 तक शुरुआत का लक्ष्य; पहले चरण में 20 हजार रोजगार की योजना
Share the post

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में RMZ Infrastructure के CEO दीपक छाबड़िया ने मुलाकात की। बैठक में झारखंड में अत्याधुनिक IT Park विकसित करने, Global Capability Centre (GCC) स्थापित करने और तकनीकी एवं औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

2029 तक IT Park शुरू करने की योजना

प्रस्तावित योजना के अनुसार रांची में वर्ष 2029 तक IT Park शुरू करने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके पहले चरण में करीब 20 हजार रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। अगले तीन वर्षों में इसकी क्षमता बढ़ाकर लगभग 75 हजार रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की योजना पर भी चर्चा हुई। इसके लिए IIM रांची, नए विधानसभा परिसर और हाईकोर्ट परिसर के आसपास उपलब्ध करीब 100 एकड़ जमीन को संभावित स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, IT Park के लिए मास्टर प्लान, DPR और RFP तैयार करने की प्रक्रिया भी राज्य में चल रही है। सरकारी टेंडर रिकॉर्ड में रांची IT Park के लिए मास्टर प्लान, DPR और RFP तैयार करने हेतु एजेंसी के चयन की प्रक्रिया दर्ज है।

GCC के जरिए बढ़ेंगे हाई-स्किल रोजगार के अवसर

बैठक में Global Capability Centre (GCC) की स्थापना की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई। इसके जरिए वैश्विक कंपनियों के IT और AI सेवाओं, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और अन्य उच्च-कौशल वाले कार्यों का संचालन झारखंड से किए जाने की संभावनाएं तलाशी गईं। सरकार का कहना है कि इससे राज्य में निजी निवेश के साथ-साथ तकनीकी और हाई-स्किल रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। झारखंड का IT विभाग भी IT और उभरती तकनीकों को राज्य में बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। विभाग की वेबसाइट पर 2026 की ड्राफ्ट Artificial Intelligence Policy भी सूचीबद्ध है।

रांची को IT और इनोवेशन हब बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड को भविष्य की तकनीकों और नई औद्योगिक संभावनाओं से जोड़ते हुए आधुनिक IT और तकनीकी इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और उच्च-कौशल आधारित अवसर तैयार करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने रांची को IT, innovation और emerging technologies का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में उपलब्ध प्रतिभाशाली मानव संसाधन और विकास की संभावनाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर झारखंड को नई अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

बेंगलुरु जाएगा IT विभाग का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अक्टूबर में सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरु का दौरा कर सकता है। प्रतिनिधिमंडल वहां विकसित IT Park, तकनीकी इकोसिस्टम और GCC मॉडल का अध्ययन करेगा। दौरे के दौरान IT इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश व्यवस्था और कंपनियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। इसके आधार पर झारखंड में IT Park और संबंधित तकनीकी इकोसिस्टम के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी।

RMZ ने निवेश में रुचि जताई

बैठक में RMZ Infrastructure की ओर से झारखंड में अत्याधुनिक IT Park, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य की तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में रुचि व्यक्त की गई। RMZ की आधिकारिक जानकारी के अनुसार कंपनी के कारोबार में ऑफिस स्पेस के साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और AI से जुड़े क्षेत्र भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक, नवाचार और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के जरिए राज्य के युवाओं को झारखंड में ही बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और रांची को प्रमुख IT केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल और झारखंड स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (JSAC) की निदेशक माधवी मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Response