About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, July 28, 2026
JHARKHAND NEWSLatest Hindi NewsNewsSocial

जमशेदपुर में बनेगा IDTR, Tata Motors के साथ हुआ MoU; हेमंत सोरेन बोले- ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया होगी आसान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन IDTR जमशेदपुर के लिए Tata Motors के साथ MoU हस्ताक्षर समारोह में शामिल होते हुए
जमशेदपुर में IDTR की स्थापना के लिए परिवहन विभाग और Tata Motors के बीच MoU के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
Share the post

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में परिवहन विभाग और Tata Motors Limited के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना के लिए हुए समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के परिवहन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि इससे आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण, कौशल विकास, सड़क सुरक्षा और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया होगी सरल और पारदर्शी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिलों के लाभुकों से बातचीत कर ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइसेंस से जुड़ी सभी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए तथा लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद सहित कई जिलों के लाभुकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

महिलाओं को मिलेगा अधिक अवसर

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार महिला और पुरुष दोनों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण, लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को और अधिक सुलभ बनाया जाए, ताकि वे कौशल विकास के जरिए रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ सकें।

सड़क सुरक्षा और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि IDTR की स्थापना से युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित ड्राइविंग प्रशिक्षण मिलेगा। इससे प्रशिक्षित चालकों की संख्या बढ़ेगी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और परिवहन क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार होगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोजगार अवसरों के लिए भी युवाओं को तैयार करेगा।

10 हजार से अधिक लोगों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में आज 10 हजार से अधिक लोगों को ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया भी आधुनिक और पारदर्शी बनाई जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका शीघ्र और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को तय समय में लाइसेंस उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में कौन-कौन रहे मौजूद?

समारोह में मंत्री दीपक बिरुआ, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, सचिव राजीव रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, Tata Motors के प्लांट हेड अनुराग छारिया, जनरल मैनेजर गोलम मंडल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉 यह भी पढ़ें:

  • 👉 Nandan Nilekani बने NTA परीक्षा सुधार टास्क फोर्स के चेयरमैन
  • 👉 प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार

Leave a Response