About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, July 6, 2026
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

हेमंत सोरेन से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों की मुलाकात, निवेश और विकास पर हुई अहम चर्चा

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद के साथ शिष्टाचार मुलाकात के दौरान समूह फोटो।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में झारखंड के विकास, निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
Share the post

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम और सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास, निवेश, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आर्थिक संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री और दोनों अधिकारियों के बीच झारखंड सरकार की प्रमुख विकास योजनाओं, राज्य में निवेश बढ़ाने की संभावनाओं तथा अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के विकास लक्ष्यों को गति देने के लिए वैश्विक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।

बैठक में Migration and Mobility Partnership, वन्यजीव पर्यटन की संभावनाएं, कौशल विकास, शिक्षा क्षेत्र में सहयोग तथा भारतीय प्रवासी समुदाय की भागीदारी जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्य की शासन व्यवस्था और विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार साझा किए गए।

इस अवसर पर झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।

लंदन और नैरोबी में हैं पदस्थापित अधिकारी

गौरतलब है कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम वर्तमान में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में कार्यरत हैं, जबकि सुशील प्रसाद नैरोबी स्थित भारतीय उच्चायोग में पदस्थापित हैं। दोनों अधिकारी मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (Mid-Career Training Programme) के तहत झारखंड दौरे पर आए हुए हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

  • रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा: बीएलओ को घर-घर फॉर्म वितरण के निर्देश
  • दुर्गा (Durand) Cup 2026: रांची में टूर्नामेंट की तैयारियां तेज, मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Leave a Response