About me

News Box Bharat
Welcome to News Box Bharat, your one-stop destination for comprehensive news coverage and insightful analysis. With a commitment to delivering reliable information and promoting responsible journalism, we strive to keep you informed about the latest happenings from across the nation and the world. In this rapidly evolving era, staying updated and making sense of the news is crucial, and we are here to simplify the process for you.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Friday, July 3, 2026
JHARKHAND NEWSLatest Hindi News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, झारखंड के मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में SIR (Special Intensive Revision) फॉर्म भरते हुए।
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने और SIR फॉर्म भरने की अपील की।
Share the post

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में स्वयं अपना SIR (एन्यूमरेशन) प्रपत्र भरकर जमा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना SIR फॉर्म भरकर मतदाता सूची में विवरण का सत्यापन कराने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

कल्पना सोरेन ने भी भरा एन्यूमरेशन फॉर्म

मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वयं अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। यह प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी की गई। 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बीएलओ ने मुख्यमंत्री और विधायक का प्रपत्र भरवाया।

घर-घर पहुंच रहे हैं बीएलओ

राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं और उनके विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके।

मुख्यमंत्री ने लोगों से की यह अपील

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी पात्र मतदाता समय पर अपना SIR प्रपत्र भरें और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और अन्य नागरिकों को भी इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर मतदाता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। इसलिए सभी नागरिक इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन तथा बीएलओ वेरोनिका देवी उपस्थित रहीं।

👉 रांची में शुरू हुआ SIR-2026 अभियान, 29 जुलाई तक घर-घर जाएंगे BLO

👉 झारखंड में 1,042 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया CPD प्रशिक्षण का शुभारंभ

👉 रांची में AIIMS की मांग तेज, RIMS-2 के लिए ₹2000 करोड़ की अपील; केंद्र के सामने झारखंड की स्वास्थ्य जरूरतों को रखा मजबूती से

👉 जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, SSP और सरायकेला SP हटाए गए

Leave a Response