+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, July 31, 2025
Latest Hindi News

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता ने कहा- जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

Women’s Empowerment : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर है। शनिवार को रांची के विद्या भारती केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में ममता कुमारी शामिल हुईं। सबसे पहले विद्या भारती केंद्र में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी को बुके देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। ममता ने कहा कि महिलाओं के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेवारी है। महिलाओं के खिलाफ हो रहे हैं अत्याचार, भेदभाव और उत्पीड़न के मामलों को जांच करना है। महिलाओं के सामाजिक आर्थिक विकास हेतु सलाह देना है। आगे उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन करने के साथ सहयोग प्रदान भी प्रदान करना है। महिलाओं के उत्थान के लिए रणनीति तैयार करने की जरुरत है। महिलाओं के उचित अधिकारों और हकों को सुरक्षित करने के साथ-साथ जीवन को सुरक्षा प्रदान करना है। सदस्य ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही संदेश दिया गया कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। आज समय की मांग है, हमें अपने अधिकारों और हकों को पहचान करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में आशा लकड़ा के साथ सैकड़ो वनवासी कल्याण की महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Response