About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Sport

सुब्रतो अंडर-17 ब्वॉयज चैंपियन रांची सदर | लिटिल चैंप्स का खिताब ओरमांझी ने अपने नाम किया

Share the post

Subroto Football 2025 : रांची जिला सुब्रतो अंडर-17 ब्वॉयज का चैंपियन रांची सदर बना। झमाझम बारिश के बीच खेलगांव के प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में रांची सदर की टीम ने नामकुम प्रखंड को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ रांची सदर की टीम प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल में खेलने का योग्यता भी हासिल कर लिया। 7 जुलाई से गुमला में प्रमंडलीय सुब्रतो फुटबॉल टूर्नामेंट खेला जाएगा। खेले गए मुकाबले में शुरू से ही रांची सदर की टीम ने नामकुम पर दबाव बनाए रखा। पहले हाफ के खेल में रांची सदर की टीम एक गोल से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में नामकुम के खिलाड़ियों ने जोरदार हमला किया। लेकिन मजबूत डिफेंस के आगे नहीं चले। वहीं, रांची का भी हमला जारी रहा। दूसरे हाफ में भी रांची ने एक गोल कर अपनी बढ़त 2-0 कर दी। रांची की ओर से विजय व हर्षित टोप्पो ने गोल दागे। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नामकुम के गोलकीपर आयुष कच्छप बने। तीसरे स्थान पर लापुंग की टीम रही। विजेता व उपविजेता टीम को रांची जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किए। इस मौके पर रांची जिला फुटबॉल संघ के महासचिव आसिफ नईम, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि निशिकांत पाठक, अजय झा, प्रवीण सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

लिटिल चैंप्स पर ओरमांझी का कब्जा

बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल में खेले गए अंडर-12 गर्ल्स लिटिल चैंप्स के ट्रॉफी पर ओरमांझी की बच्चियों ने कब्जा जमाया। फाइनल में ओरमांझी ने रातू को 2-0 से पराजित किया। पहली बार खेले गए इस टूर्नामेंट में छोटे-छोटे बच्चियों का उत्साह देखते बना। बारिश के बीच बच्चियों ने जमकर फुटबॉल खेल का मजा लिया। टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेयर ओरमांझी की ईशा कुमारी बनीं। तीसरे स्थान पर लापुंग की टीम रही। फाइनल मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों से स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर धीरेन सोरेंग हाथ मिलाकर बच्चियों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, ट्रॉफी रांची डीएसई बादल राज ने दिया। मौके पर एडीपीओ पंकज कुमार, एपीओ अखिलेश आदि शामिल थे।

Leave a Response