About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 16, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Latest Hindi News

विशाखापत्तनम में पीएम मोदी के नेतृत्व में 3 लाख लोगों ने किया योग

Share the post

International YogaDay 2025 : आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया योग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 3 लाख लोगों के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिए। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत योग के विज्ञान को आधुनिक शोध से सशक्त कर रहा है। देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान योग पर शोध कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा में स्थान मिले। जब व्यक्ति स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के हित में सोचता है, तभी मानवता का कल्याण होता है। भारतीय संस्कृति ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ सिखाती है। ‘मैं’ से ‘हम’ की यात्रा सेवा, समर्पण और सह-अस्तित्व की आधारशिला है।”

दुनिया तनाव से गुजर रही है

पीएम ने कहा कि वर्तमान में दुनिया तनाव से गुजर रही है। योग शांति की दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम सब मिलकर योग को एक जनआंदोलन बनाएं जो दुनिया को शांति और समरसता की ओर ले जाए। योग मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम बने। पीएम मोदी ने मोटापे को एक बड़ी समस्या बताते हुए खाने में 10% कम तेल के इस्तेमाल की सलाह दी और लोगों से योग से जुड़कर स्वस्थ रहने का आग्रह किया।

देशभर में उच्चस्तरीय सहभागिता

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और जवानों के साथ योग कर रहे हैं।
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसद भवन परिसर में योगासन कर रहे हैं।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में योग सत्र में हिस्सा लिया।
  • राज्यों के मुख्यमंत्री: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (जयपुर), मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (भोपाल), गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (वडनगर), असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (बक्सा), छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (जशपुर) ने अपने राज्यों में योग कार्यक्रमों में भाग लिया।
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लेह पैलेस, लद्दाख में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Leave a Response