About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, October 28, 2026
international sports news | international sports latest news | international sports latest hindi news | international sports news box bharat
CricketSport

इंग्लैंड पर भारत का रनतूफान: जायसवाल-गिल का शानदार शतक

Share the post

भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 359/3 का भव्य स्कोर खड़ा कर दिया है। कप्तान शुभमन गिल 127 रन बनाकर नाबाद हैं। यह उनका एशिया के बाहर पहला टेस्ट शतक है। वह कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में शतक लगाने वाले खास क्लब में शामिल हुए।

India-England Test : हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन का सारा क्रेडिट भारत के नाम रहा। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 359/3 का भव्य स्कोर खड़ा कर दिया है। कप्तान शुभमन गिल 127 रन बनाकर नाबाद हैं। यह उनका एशिया के बाहर पहला टेस्ट शतक है। वह कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में शतक लगाने वाले खास क्लब में शामिल हुए। उपकप्तान ऋषभ पंत भी 65 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने न केवल अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे किए। इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरे दिन संघर्ष करना पड़ा। कप्तान बेन स्टोक्स ने दो विकेट लिए जबकि ब्राइडन केर्स को एक विकेट मिला। भारत के लिए दिन में केवल दो निराशाजनक पल थे – टॉस हारना और साई सुदर्शन का जल्दी आउट होना। बाकी पूरा दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। गिल और पंत की नाबाद साझेदारी के साथ भारत दूसरे दिन भी पारी पर पूरी तरह हावी रहने की स्थिति में है।

सत्रों का सार

  1. पहला सत्र (भारत: 108/2): टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने 91 रन की शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, सत्र के अंतिम दो ओवरों में इंग्लैंड ने राहुल और साई सुदर्शन के विकेट लेकर सत्र को कुछ हद तक संतुलित कर लिया।
  2. दूसरा सत्र (पूरी तरह भारत का): जायसवाल और गिल ने मिलकर भारतीय पारी को मजबूती से आगे बढ़ाया। इस सत्र में भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया। जायसवाल ने अपना शतक पूरा किया (इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने), जबकि गिल ने अर्धशतक पूरा किया।
  3. तीसरा सत्र (फिर भारत का दबदबा): जायसवाल 101 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन कप्तान गिल ने अपना शतक पूरा किया और ऋषभ पंत के साथ मिलकर नाबाद 159 रन की शानदार साझेदारी करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Leave a Response