About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Wednesday, November 11, 2026
Sonam Raghuwanshi Murder case
CrimeNews

Sonam Raghuwanshi Murder Mystery: शादी के 11 दिन बाद क्यों हुआ क़त्ल?

Share the post

11 मई 2025 को इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से हुई। दोनों की शादी सामान्य थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद उनका हनीमून मेघालय में एक रहस्यमयी मौत में बदल गया।

Sonam Raghuvanshi from mandap to murder
Sonam Raghuwanshi News मंडप से मर्डर तक का चौंकाने वाला सफर

Sonam Raghuwanshi Murder Case Full Story: शादी, साजिश और हत्या

11 मई 2025 को इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की शादी Sonam Raghuwanshi से हुई। दोनों की शादी सामान्य थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद उनका हनीमून मेघालय में एक रहस्यमयी मौत में बदल गया।

20 मई को यह नवविवाहित जोड़ा मेघालय गया। 22 मई को आखिरी बार उन्हें शिलॉन्ग के पास नोंग्रियात गांव में देखा गया। 24 मई को उनकी स्कूटी लावारिस हालत में सड़क किनारे मिली। इसके बाद राजा लापता हो गया और सोनम भी गायब हो गई।

2 जून को राजा का शव वीसाडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला। शव सड़ चुका था और पास ही से एक धारदार हथियार (दाओ) भी बरामद हुआ। फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह सामने आया कि राजा की सिर पर गंभीर वार किए गए थे।

उसी दिन से सोनम भी लापता थी, लेकिन 9 जून की सुबह सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली। ढाबा मालिक ने पुलिस को बताया कि वह रोते हुए अपने भाई को फोन करने की गुहार लगा रही थी। पुलिस ने उसे नंदगंज थाने में लिया और फिर मेघालय पुलिस को सौंप दिया।

Sonam Raghuwanshi Murder Case : पुलिस की जांच और गिरफ्तारियाँ

मेघालय पुलिस और STF ने मिलकर इस मामले की गहन जांच शुरू की।
अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है:

  • राज कुशवाहा – सोनम का पूर्व सहयोगी और कथित प्रेमी
  • विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी – ये सभी कथित रूप से हत्या में शामिल थे

पुलिस का आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या की साजिश रचकर इन्हें सुपारी दी थी। इस पूरी योजना को अंजाम देने के लिए वह अपने हनीमून को बहाना बनाकर मेघालय गई थी।

CCTV और मोबाइल डेटा से पता चला कि सोनम लगातार इन युवकों से संपर्क में थी। एक स्थानीय गाइड ने भी बताया कि उसने राजा और सोनम को तीन अन्य अज्ञात युवकों के साथ देखा था।

सोनम का पक्ष और परिवार की प्रतिक्रिया

सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने पुलिस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी बेटी निर्दोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम का अपहरण किया गया था और उसे फंसाया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है।

दूसरी ओर राजा के परिवार ने सोनम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा की माँ उमा रघुवंशी का कहना है कि “सोनम बहुत प्रेम से पेश आती थी, यह सोचना भी मुश्किल है कि उसने ऐसा किया।” अब वह चाहती हैं कि दोषियों को फांसी की सज़ा मिले।

राजा के भाई का आरोप है कि सोनम का रिश्ता राज कुशवाहा से पहले से था, और उसी को लेकर यह हत्या की गई।

Sonam Raghuwanshi Murder Case : महत्वपूर्ण बिंदु

  • 22 मई: राजा और सोनम को नोंग्रियात गांव में तीन अज्ञात युवकों के साथ देखा गया।
  • 2 जून: राजा का शव फॉल्स के पास खाई में मिला।
  • 9 जून: सोनम गाजीपुर के ढाबे पर मिली और पुलिस को आत्मसमर्पण किया।
  • अब तक: 4 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार; सोनम से गहन पूछताछ जारी।

सोनम की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गाजीपुर में मिली सोनम बेहद डरी हुई थी और मानसिक रूप से अस्थिर लग रही थी। उसे यूपी के वन-स्टॉप सेंटर में रखा गया, जहाँ उसकी काउंसलिंग और मेडिकल जांच हुई।

  • सोनम और राजा की शादी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सिंदूरदान के वक्त सोनम का चेहरा भावशून्य था।
  • लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियाँ कर रहे हैं। कई लोग इसे “प्रीप्लांड मर्डर” कह रहे हैं।

सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी का मामला एक साधारण विवाह से लेकर राष्ट्रीय सुर्खियों में छा गया। एक तरफ पुलिस इसे पूरी तरह से “प्लांड मर्डर” मान रही है, तो वहीं सोनम के पिता इसे साजिश कह रहे हैं।अब देखना यह होगा कि पुलिस चार्जशीट में क्या साक्ष्य प्रस्तुत करती है और कोर्ट में क्या फैसला होता है। क्या यह एक ‘लव ट्रायंगल’ की भयावह परिणति है या किसी गहरे षड्यंत्र की कहानी?

आगे पढ़े।

Leave a Response