About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EducationLatest Hindi News

JEE Advanced Jharkhand Topper : रांची के मो. अनस ने AIR 42 लाकर रचा इतिहास

Share the post

हिंदपीढ़ी निजाम नगर निवासी मो.अनस ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 42 प्राप्त कर पूरे राज्य और शहर को गौरवान्वित किया है। अनस झारखंड टॉपर बने हैं

JEE Advanced 2025 : जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणामों ने एक बार फिर झारखंड की राजधानी रांची की शैक्षणिक प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर चमका दिया है। शहर के दो होनहार छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से साबित किया कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास से उच्चतम सफलता हासिल की जा सकती है। रांची के हिंदपीढ़ी निजाम नगर निवासी मो. अनस ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 42 प्राप्त कर पूरे राज्य और शहर को गौरवान्वित किया है। अनस झारखंड टॉपर बने हैं। उन्होंने पहले ही जेईई मेन 2025 में AIR 17 का शानदार प्रदर्शन किया था। अनस की प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई और गणित व विज्ञान ओलंपियाड में उनकी उत्कृष्टता ने ही उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। बाद में उन्होंने कोटा जाकर जेईई की गहन तैयारी की। उनके पिता मोहम्मद असलम अंसारी जमशेदपुर में एलआईसी में कार्यरत हैं। अनस के अनुसार, स्कूली दिनों से ही इस लक्ष्य की नींव रखी गई थी। तनाव प्रबंधन के लिए वे बैडमिंटन खेलते थे। उनका कहना है, “मानसिक संतुलन बनाए रखना और निरंतर अभ्यास ही सफलता का मूल मंत्र है।”

डीपीएस रांची की नूपुर ने पाई AIR 2139

वहीं, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रांची की छात्रा नूपुर सिंह ने AIR 2139 हासिल कर स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस वर्ष डीपीएस रांची के 50 से अधिक छात्रों ने जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई किया है, जिससे संस्थान का गौरव बढ़ा है।
डीपीएस की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सफलता छात्रों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट समर्थन का परिणाम है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

Leave a Response