About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 24, 2026
News

बिजली विभाग के सभी कार्यालय में उर्जा पार्क का निर्माण कराने का लक्ष्य: डायरेक्टर

Share the post

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड बिजली विभाग ने चलाया महाअभियान

रांची। झारखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड बिजली विभाग ने महाअभियान चलाया। सभी कार्यालय परिसरों व ग्रिड में लगभग 10 हजार वृक्षों का पौधा रोपण किया गया। साथ ही साथ सभी कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई के साथ रंग रोगन का भी कार्य किया गया। इस कार्य को प्रत्येक ऑफिस में पदाधिकारी कर्मी एवं सभी स्टाफ ने एक साथ मिलकर किया। एक दिन में किसी भी विभाग के द्वारा कितने बृहद पैमाने पर पौधारोपण करना यह एक कीर्तिमान है। बिजली विभाग के डायरेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

इको फ्रेंडली व हरा भरा बनाने का कार्य शुरू

मनीष कुमार ने कहा कि हम लोग प्रत्येक कार्यालय परिसर में ऊर्जा पार्क का निर्माण कराना चाह रहे हैं। साथ ही साथ प्रत्येक कार्यालय को इको फ्रेंडली व हरा भरा बनाने का भी प्रयास शुरू कर दिया गया।

इस साल तक 50 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य

इस वर्ष के अंत तक 50,000 से अधिक पेड़ों को लगाने का लक्ष्य है। साथ ही साथ सभी कार्यालयों को पीपल फ्रेंडली बनाने की भी कोशिश की जा रही है। जिससे लोगों को किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो। इसके लिए सभी जगह शेड का निर्माण, वाटर फिल्टर, टोकन सिस्टम इत्यादि चालू कराए जा रहे हैं।

रोकड़ पंजी को संधारण करने का निर्देश

रविवार की सुबह से ही सभी कार्यालयों में लोगों ने झाड़ियां इत्यादि अपने हाथों से हटाए। इसी क्रम में श्री कुमार डायरेक्टर ने रांची के अनेकों कार्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय का भी निरीक्षण किया। हरमू कार्यालय में उन्होंने रोकड़ पंजी को संधारण करने की आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

जनता के सुविधा के अनुसार लगे एटीपी मशीन

एटीपी मशीन को ऐसे जगह पर लगाने का निर्देश दिया जिससे लोगों को बिजली भुगतान करने में आसानी हो। इसके बाद उन्होंने वहां पर श्रमदान करके कार्यालय के परिसर को साफ सुथरा किया और अंत में वृक्षारोपण भी किया। इसके उपरांत कुसई में स्थित अमरावती पीएसएस में वृक्षारोपण किया। साथ ही वहां के उपकरणों की जांच की तथा किसी प्रकार की लोडसेटिंग ना करने की भी निर्देश दिए गए। इसके बाद रांची ईस्ट, डोरंडा व न्यू कैपिटल कार्यालय में भी वृक्षारोपण का कार्य किया। इस अवसर पर उनके साथ रांची महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव, राजस्व महाप्रबंधक शुभंकर झा ,एपीटी महाप्रबंधक धनंजय कुमार, राजस्व उप महाप्रबंधक अंजना  शुक्ला दास, डीके सिंह  सहित कार्यपालक अभियंता व उनकी पूरी टीम आैर डायरेक्टर सेल की पूरी टीम मौजूद रही।

Leave a Response