About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, November 12, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
CrimeLatest Hindi NewsNews

सारंडा में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सब इंस्पेक्टर शहीद

Share the post

रांची। झारखंड के चाईबासा जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। चाईबासा में हुए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया था। सीआरपीएफ 193 बटालियन के सब इंस्पेक्टर जीडी सुनील कुमार मंडल अपनी टीम के साथ नक्सलियों के खिलाफ अभियान में निकले हुए थे। इसी दौरान चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र में नक्सलियों ने पहले से लगाई गई आईईडी में विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आने से सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और सीआरपीएफ जवान जीडी पार्थ घायल हो गए। ब्लास्ट की जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में दोनों घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल को मृत घोषित कर दिया। नक्सलियों के द्वारा किए गए विस्फोट में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के रहने वाले थे। रविवार को शहीद सब इंस्पेक्टर को सीआरपीएफ कैंप में श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह जिला भेजा जाएगा।

Leave a Response