+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, July 29, 2025
Latest Hindi NewsNews

होली व जुमे की नमाज : झारखंड की अमन-पंसद जनता ने दिखाई गंगा-जमुनी तहजीब

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। झारखंड में होली व जुमे की नमाज आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। रांची में गंगा-जमुनी तहज़ीब देखने को मिली। नमाज के बाद हिंदू भाइयों के साथ मुसलमान ने भी होली खेली। नमाज के दौरान हिंदू समाज के लोगों ने प्रशासन के साथ शहर की निगरानी रखी। मुस्लिम भाइयों ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इकरा मस्जिद के पास गंगा-जमुनी तहज़ीब ने लोगों का दिल जीत लिया। झारखंड प्रदेश बीजेपी कार्यालय में होली मिलन समारोह में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता रंगों में सराबोर हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में गीत-संगीत के बीच जमकर अबीर-गुलाल उड़े। झारखंड में होली 14 और 15 मार्च दोनों दिन मनाई जाएगी। 13 मार्च की रात पूरे राज्य में जगह-जगह पर होलिका दहन हुआ था। इसके साथ ही रंग-अबीर खेलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सरकार ने दफ्तरों में गुरुवार से लेकर शनिवार तक की छुट्टी घोषित की है। होली के दिन ही रमजान पर जुमे की नमाज को लेकर संवेदनशील स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए और ड्रोन से निगरानी रखी गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

होली पर सुरक्षा के मद्देनजर पूरे राज्य में पुलिस बलों के अलावा 10 हजार से ज्यादा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। रांची के अलावा जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, पलामू, लोहरदगा और दुमका को सर्वाधिक संवेदनशील जिलों के रूप में चिन्हित करते हुए विशेष चौकसी बरती जा रही है। इन जिलों में सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी तैनात की गई हैं।

Leave a Response