About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Monday, November 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

कुछ चालाक लोग महिलाओं के नाम पर जारी योजनाओं का पैसा हड़प रहे : हेमंत सोरेन

Share the post

JMM का स्थापना दिवस

रांची। गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 52वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शिरकत की। इस मौके पर सीएम ने राज्य की आर्थिक प्रगति, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त रुख और केंद्र सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी योजनाओं का ब्यौरा दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि नीति आयोग ने झारखंड को देश के चार शीर्ष आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों में शामिल किया है। उन्होंने गरीबों, किसानों और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के संकल्प को दोहराया, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि कुछ चालाक लोग महिलाओं के नाम पर जारी योजनाओं का पैसा हड़प रहे हैं। लाखों पुरुषों ने इसके लिए फर्जीवाड़ा किया है, जो शर्मनाक है । हेमंत सोरेन ने अपने भाषण में साफ किया कि झारखंड अब “रांची से नहीं, गांवों से चलने वाली सरकार” है। भ्रष्टाचार पर अंकुश और जन-कल्याण योजनाओं के ज़रिए राज्य को गरीबी से बाहर निकालने का संकल्प दोहराया गया।

केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल

सीएम ने महंगाई और काला धन को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई आसमान छू रही है। हर चीज़ पर भारी टैक्स लगाया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार विकास के प्रति गंभीर नहीं दिखती। उन्होंने झारखंड को “दलदल से निकालने” में पांच साल लगने की बात कही, लेकिन आश्वासन दिया कि अगले पांच वर्षों में राज्य को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

योजनाओं और भविष्य के लक्ष्य

  • मंईयां सम्मान योजना: ग्रामीणों को दस्तावेज़ बनाने के लिए अब कैंप लगेंगे, जिससे ऑफिस के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं होगी।
  • अबुआ आवास योजना: केंद्र से मिले बिना ही राज्य सरकार ने इस योजना के तहत सभी को पांच साल में घर देने का लक्ष्य रखा है।
  • कोयला खदान मुद्दा: सीएम ने चेताया कि केंद्रीय उपक्रमों से 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग पूरी न होने पर खदानें बंद कर दी जाएंगी।

कल्पना सोरेन का जनता को संदेश

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने जनता के समर्थन को याद करते हुए कहा कि पिछली बार इसी मंच से मैं रोती हुई खड़ी थी, लेकिन आज हेमंत सरकार के रूप में हमारे वादे पूरे हो रहे हैं। पर्यटन को नया आयाम देकर झारखंड को समृद्ध बनाया जाएगा।

अन्य नेताओं के विचार

  • मंत्री सुदिव्य कुमार: जनता ने 56 सीटें देकर हेमंत सोरेन पर भरोसा जताया है। अब दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों को साकार करने का समय है।
  • सांसद डॉ. सरफराज अहमद: हेमंत सरकार का बजट झारखंड की पहचान को मजबूत करता है। कल्पना सोरेन जनता की नई आशा बनकर उभरी हैं।

Leave a Response