About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, October 13, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

बेतला उद्यान : आपसी संघर्ष में एक हाथी की मौत

Share the post

रांची। झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला जंगल में शनिवार को एक जंगली हाथी की मौत हो गई। 2 दिन पहले हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ था, जिसमें एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि विभाग के द्वारा इसकी जानकारी होने के बाद घायल हाथी का इलाज किया जा रहा था पर शनिवार को उसकी मौत हो गई। इन दिनों हाथियों का प्रजनन काल चल रहा है। प्रजनन काल के दौरान अक्सर हाथियों के बीच संघर्ष होता रहता है। 2 दिन पूर्व भी हाथियों के बीच बेतला के जंगल में संघर्ष हुआ था। इस दौरान एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था, बेतला के तेलही पहाड़ी के पास वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना होने के बाद वन विभाग के द्वारा घायल हाथी का इलाज आरंभ कर दिया गया था। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह स्वस्थ नहीं हो सका और उसकी मृत्यु हो गई। इधर हाथी की मौत की खबर सुनने के बाद वन विभाग के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दिए हैं। वहीं, विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से मृतक हाथी का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे दफनाया जाएगा।

Leave a Response