About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Cricket

Icc Champions Trophy : शमी व गिल ने आसानी से टीम इंडिया को जिताया

Share the post

बांग्लादेश 6 विकेट से हारा मैच

रांची। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत भारत ने जीत के साथ किया। दुबई में खेले गए मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पावरप्ले में ही टीम के 5 विकेट गिर गए थे, लेकिन फिर तौदीह हृदय ने शतक लगा दिया। उन्होंने छठे विकेट के लिए जाकेर अली के साथ 153 रनों की साझेदारी बनाई। अंत में टीम 228 रनों तक पहुंचने में सफल रही। भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 53 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 231 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, रोहित 36 बॉल में 7 चौकों के साथ 41 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बने। इसके बाद विराट कोहली 22 रन के निजी स्कोर पर रिशाद हुसैन का शिकार बने।

शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक

क्रीज पर आए केएल राहुल ने शुभमन गिल का साथ दिया। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 87 रनों की नाबाद साझेदारी की और भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई। भारत के लिए शुभमन गिल ने 125 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों के मदद से अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 101 रनों की नाबाद पारी खेली। केएल राहुल ने 47 बॉल में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली।

मो शमी का पंजा

इससे पहले बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और सोम्य सरकार और नजमुल हसन शांतो दोनों 0 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। एक समय बांग्लादेश 35/5 था, जेकर अली ने 114 बॉल में 4 चौके 68 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही तोहीद ह्रोदय ने 114 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ शतक पूरा किया। इसकी मदद से बांग्लादेश ने 228 रन बनाए। भारत के लिए मो. शमी ने 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने सौम्या सरकार 0, मेहदी हसन मिराज 5, जेकर अली 68, तंजीम हसन साकिब 8, तस्कीन अहमद 3 को आउट किया।

Leave a Response