About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsPolitics

झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू शुक्रवार को रांची आएंगे

Share the post

रांची। झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के. राजू शुक्रवार को दिन के 1 बजे सेवा विमान से रांची आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की 5 दिवसीय पहली यात्रा को लेकर पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। प्रभारी के. राजू के झारखंड यात्रा को भव्य बनाने के लिए गुरुवार प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर जारी रहा। महानगर रांची को नए प्रभारी के स्वागत की पूरी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रांची महानगर कांग्रेस, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक की। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि जगह-जगह प्रदेश प्रभारी के. राजू का आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से के. राजू सबसे पहले डोरंडा स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद हिनू चौक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बिरसा चौक पहुंचकर धरती आबा को नमन करेंगे। इसके बाद अरगोड़ा चौक पर शहीद बुधु भगत को श्रद्धांजलि देंगे। फिर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरमू में बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू सिदो कान्हू पार्क और फिरायालाल चौक जाकर अमर शहीद सिदो कान्हू और अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे।

Leave a Response