About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Sunday, November 15, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
EducationLatest Hindi NewsNews

जैक द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं की प्री बोर्ड आयोजित करने वाला झारखंड का एकमात्र जिला बना रांची

Share the post
  • ऑनलाइन संबंधित ग्रुपों में भेज कर परीक्षा की औपचारिक शुरुआत
  • उपायुक्त रांची ने किया परीक्षा की औपचारिक शुरुआत
  • उपायुक्त रांची ने किया परीक्षा की औपचारिक शुरुआत
  • रांची जिले से कुल 22 हजार छात्र सम्मिलित हो रहें है

रांची। उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने 20 जनवरी 2025 को कक्षा 8वीं प्री बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र को ऑनलाइन संबंधित ग्रुपों में भेज कर परीक्षा की औपचारिक शुरुआत किया। जानकारी हो की आज से रांची जिले के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों में कक्षा 8 की प्री बोर्ड परीक्षा आरंभ हो गई। जैक द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं की प्री बोर्ड आयोजित करने वाला झारखंड का एकमात्र जिला रांची बन गया है। प्री बोर्ड की परीक्षा 20, 21 एवं 22 जनवरी 2025 तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है। जिसमें रांची जिले से कुल 22 हजार छात्र सम्मिलित हो रहें है। परीक्षा जैक बोर्ड के तर्ज पर ही ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त होगा। जैक द्वारा आठवी बोर्ड की परीक्षा 29 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। उपायुक्त द्वारा सभी छात्र/ छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा की आप पूरी निष्ठा लगन के साथ पढ़ाई करें। ताकि आपका भविष्य उज्जवल बने। आप राज्य का नाम रौशन करें।

Leave a Response