About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNews

कोई भी व्यक्ति अगर सांप्रदायिक सौहार्द व शांति व्यवस्था भंग करता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी

Share the post

रांची। डीसी रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने केंद्रीय शांति सदभावना समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए उनके विचारों, अनुभवों को सुना। डीसी रांची ने बैठक में कहा की पूरे राज्य पूरे शहर में ऐसा कोई नहीं होगा जो विकास नहीं चाहता है। हर एक व्यक्ति विकास चाहता है, की हमारे राज्य हमारा शहर हमारा जिला का विकास हो। समाज में शांति रखना काफी अहम है। शांति बनाए रखने के लिए आप सभी शांति समिति के द्वारा एक नींव रखी गई है। आपके द्वारा किया जा रहा है कार्य शहर में काफ़ी पहले से ही शांति बनाए रखने पर काफ़ी प्रमुख भूमिका है। हम लोगों को आने वाले समय में आम जनता की उम्मीदें और आप लोगों की उम्मीदें और सभी की उम्मीदें पर कार्य करना है। अगर हम लोग सब मिलकर काम करें तो विकास की गंगा बह सकती है।

रेगुलर बैठक को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देश

शांति समिति के द्वारा बहुत सारा सुझाव दिया गया। जिसमें उनके द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का भी निवेदन किया गया। इस ग्रुप में नए सदस्यों का जोड़ने का भी कार्य किया जाएगा। ताकि इस ग्रुप का अच्छे तरीके से उपयोग हो। उपायुक्त रांची द्वारा शांति समिति की रेगुलर बैठक कराने को लेकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा की बैठक होते रहें ताकि किसी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप नहीं हो। शांति समिति के सदस्यों का समाज में बहुत बड़ा योगदान है, उनका भी सम्मान हो यह काफी जरूरी है। बैठक में पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची, राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, किस्टो कुमार बेसरा, सम्बंधित सभी डीएसपी एवं सभी केंद्रीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

शांति समिति में युवाओं को भी शामिल करें

उपायुक्त रांची ने कहा की शांति समिति में युवाओं को भी शामिल करें। जिससे एक नया सोच नया विचार एक नया आशा की किरण जगे। साथ ही थाना द्वारा नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य करें। जिला स्तर पर लगातार शांति समिति का पुनर्गठन और विस्तार का मुद्दा आता रहता है। जिसमें सभी और आम जनता से नाम ले ताकि कुछ और भी लोगों को इसमें जोड़ा जा सके। विशेष रूप से युवाओं को इसमें शामिल करें। साथ ही उन्होंने कहा की शांति समिति में महिलाओं का योगदान बढ़ाया जाए। ताकि महिलाओं की भी सहभागिता बढ़े। उपायुक्त रांची ने कहा की शांति समिति का योगदान सिर्फ शांति और अमन के साथ-साथ सामाजिक मुद्दा जैसे- नशा पान ड्रग्स, रोड सेफ्टी, छेड़खानी के मामलों रोकने में भी आप सभी अपना योगदान निभाए।

राज्य सरकार से स्पष्ट निर्देश

राज्य सरकार से यह स्पष्ट निर्देश है, कि कोई भी व्यक्ति अगर सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था भंग करता है, वह व्यक्ति कोई भी हो, कितना बड़ा भी पदाधिकारी हो उन पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों पर शून्य सहनशीलता अपनाते हुए निश्चित रूप से उनपर निष्पक्ष होकर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

युवा ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं

उपायुक्त रांची ने शांति समिति के सदस्यों से कहा की ड्रग्स को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। आज के युवा ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं। उनका परिवार बर्बाद हो जा रहा है। ड्रग्स के मामलें में कोई भी अधिकारी, पदाधिकारी, व्यक्ति संलिप्त है उसे पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राज सरकार ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दे रखा है, की उनके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज हो उनके ऊपर सुनिश्चित रूप से कठोर कार्रवाई हो। ड्रग्स के मामलों को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार बैठक होता रहेगा। ड्रग्स के मामले में अफीम की खेती करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिला प्रशासन इसके लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Leave a Response