About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 30, 2026
international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
Cricket

IPL 2025 Auction : IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (27 करोड़) व श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़)

Share the post

– वेंकटेश को केकेआर ने 23.75 करोड़ में खरीदा

– ईशान किशन 11.25 व धौनी 4 करोड़

रांची। सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 2 भारतीय क्रिकेटर्स आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। इसमें पहले नंबर पर ऋषभ पंत व दूसरे नंबर में श्रेयस अय्यर हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपए में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी। लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रुपए की लगाई और दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया। इससे पहले अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। वेंकटेश अय्यर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स व रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच 23.50 करोड़ तक बोली लगी। आखिर में कोलकाता ने वेंकटेश को 23.75 करोड़ में खरीदा।

20 सबसे मंहगे खिलाड़ी

पंत : 27 करोड़ (लखनऊ), श्रेयस अय्यर : 26.75 करोड़ (पंजाब), वेंकटेश अय्यर : 23.75 (कोलकाता), अर्शदीप सिंह : 18 करोड़ (पंजाब), युजवेंद्र चहल : 18 करोड़ (पंजाब), जोस बटलर : 15.75 करोड़ (गुजरात), केएल राहुल : 14 करोड़ (दिल्ली), जोश हेजलवुड : 12.50 करोड़ (बंगलुरु), ट्रेट बोल्ट : 12.50 करोड़ (मुंबई), जोफ्रा आर्चर : 12.50 करोड़ (राजस्थान), मो. सिराज : 12.25 करोड़ (गुजरात), मिचेल स्टार्क : 11.75 करोड़ (दिल्ली), फिल साल्ट : 11.50 करोड़ (बंगलुरु), ईशान किशन : 11.25 करोड़ ( हैदराबाद), मार्कस स्टोनिस : 11 करोड़ (पंजाब), जितेश शर्मा : 11 करोड़ (बंगलुरु), टी नटराजन : 10.75 करोड़ (दिल्ली), कगिसो रबाडा : 10.75 करोड़ (गुजरात), नूर अहमद : 10 करोड़ (चेन्नई), मो. शमी : 10 करोड़ (हैदराबाद).

झारखंड के खिलाड़ी

ईशान किशन : 11.25 करोड़ ( हैदराबाद), धौनी (R) : 4 करोड़ (चेन्नई), रॉबिन मिंज : 65 लाख (मुंबई), कुमार कुशाग्र : 65 लाख (गुजरात टाइटंस).

Leave a Response