About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Saturday, October 17, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Latest Hindi NewsNewsSport

खास बातचीत : नए खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा-आनेवाले एक महीने के अंदर बहुत बदलाव देखने को मिलेगा

Share the post

रांची। झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर को कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की भी जिम्मेदारी हेमंत सोरेन सरकार में मिली। नई जिम्मेवारी मिलने के बाद मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मराङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी, रांची स्थित कार्यालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का प्रभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठकर आगे की रणनीति बनाई। News Box Bharat से खास बातचीत में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मिथलेश ठाकुर ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिलती है उसे पूरे तन्मयता के साथ, पूरे समर्पण के साथ एक गोल व लक्ष्य निर्धारित करके अगर निभाया जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि देश में झारखंड की एक अलग पहचान खेल के क्षेत्र में हो चुकी है।

हर खेल में झारखंड किसी भी राज्य से पीछे नहीं है

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हर खेल में झारखंड किसी भी राज्य से पीछे नहीं है। कहा कि समय बहुत कम है, इसी वर्ष चुनाव भी होने है। लेकिन आनेवाले एक महीने के अंदर बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। सभी खेलों को झारखंड को पूरे दुनिया के मानचित्र पर झारखंड का नाम हो यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोंच है। सभी खेलों को प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन 5 वर्षों के विषम परिस्थियों में भी कई बड़े बड़े खेल के आयोजन झारखंड में हुए हैं। झारखंड गठन के बाद ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने जो खेल नीति बनाई है वो बहुत ही अच्छी बनाई गई है। जिससे खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिल रही है। पर्यटन के क्षेत्र में भी एक पर्यटन हब के रूप में राज्य को स्थापित करने का जो सीएम की सोंच है उसमें आगे बढ़ रहे हैं। तेजी से पर्यटन के क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बहुत कुछ बदलाव झारखंड में देखने को मिलेगा।

Leave a Response