+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Monday, March 9, 2026
CrimeLatest Hindi NewsNews

आक्रोश रैली में हुए बवाल के बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं सहित 12 हजार अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
Share the post

रांची। 23 अगस्त 2024 को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आक्रोश रैली में हुए हंगामे के बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं को नामजद के अलावा 12 हजार कार्यकर्ताओं के खिलाफ लालपुर थाना में कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची संजय कुमार ने एफआईआर दर्ज कराया है। विधि व्यवस्था भंग करना, सरकारी काम में बाधा, पुलिस पर हमला सहित कई महत्वपूर्ण धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इन नेताओं पर नामजद प्राथमिकी हुई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, बीडी राम ( सांसद ), भानु प्रताप शाही ( विधायक ),आदित्य साहू ( सांसद ), दीपक प्रकाश (सांसद), अभयकांत प्रसाद (सांस ), प्रदीप वर्मा (सांसद), विद्युत वरण महतो (सांसद), मनीष जायसवाल (सांसद), नीलकंठ सिंह मुंडा (विधायक), रणधीर सिंह (विधायक), नीरा यादव (विधायक), रामचंद्र चंद्रवंशी (विधायक), अपर्णा सेन गुप्ता (विधायक), कुशवाहा शशिभूषण मेहता (विधायक), पुष्पा देवी (विधायक), समरी लाल (विधायक), केदार हाजरा (विधायक), राज सिन्हा (विधायक), यदुनाथ पांडेय (पूर्व सांसद ), ढुल्लू महतो (सांसद ), मधु कोड़ा (पूर्व मुख्यमंत्री), गीता कोडा (पूर्व सांसद), संजीव विजयवर्गीय (पूर्व डिप्टी मेयर, रांची), कर्मवीर सिंह (संगठन मंत्री, भाजपा), नवीन जायसवाल (विधायक), नारायण दास (विधायक), अमित मंडल (विधायक), आलोक चौरसिया, कोचे मुंडा, किशुन कुमार दास, विष्णुकांत राय, कुणाल यादव, अमरदीप यादव, वरुण साव, सुशील दुबे, अमित कुमार ( पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ), रमेश सिंह, इंदुशेखर मिश्रा, प्रतुल नाथ शाहदेव (प्रदेश प्रवक्ता), शशांक राज, आरती कुजूर, सत्येंद्र तिवारी, मंगल मूर्ति तिवारी, गंगेस्वर यादव, विशाल गौतम, कृष्णकांत राय।

Leave a Response