+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 5, 2026
EconomyLatest Hindi NewsNewsSocial

भारत का बजट : Budget 2024 पेश करने से पहले राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाई | कैबिनेट की बैठक शुरू

national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
Share the post

बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगी

11 बजे संसद में बजट पेश किया जाएगा

रांची। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने केंद्रीय वित्त मंत्री को शुभकामनाएं दीं। साथ ही राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाई। इस दौरान वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति को बजट की कॉपी पेश की। बजट पेश करने से पहले मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। आज यानी 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पहला बजट पेश करने के लिए तैयार हैं। संसद में सुबह 11 बजे बजट 2024 पेश किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2024-25 मोदी 3.0 सरकार का पहला प्रमुख आर्थिक दस्तावेज होगा, जिसमें 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ में बदलने का रोडमैप पेश करने की उम्मीद है। आम आदमी से लेकर सैलरीड क्लास और मिडिल क्लास, हर कोई इस बजट में की उम्मीद कर रहा है. महिलाओं और युवाओं को भी वित्त मंत्री से खास उम्मीदें हैं। बता दें कि निर्मला सीतारमण ने अब तक, वित्त मंत्री के रूप में अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान छह बजट पेश किए हैं, यह उनका लगातार सातवां बजट होगा। मोदी कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी है।

टैबलेट से बजट भाषण पढ़कर बजट पेश किया जाएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019 में अपना पहला बजट पेश करते हुए चमड़े के पारंपरिक ब्रीफकेस को बदल दिया था। उन्होंने लाल कपड़े में लिपटे बही-खाते के रूप में बजट दस्तावेजों को पेश किया था। पिछले तीन सालों से टैबलेट से बजट भाषण पढ़कर बजट पेश किया जाता है। इस बार भी पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। इस साल फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट के मुताबिक, सरकार के खर्च और आमदनी के बीच का अंतर यानी राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष में 5.8 प्रतिशत था। कर संग्रह में उछाल के कारण पूर्ण बजट में पहले से बेहतर अनुमान दिए जाने की उम्मीद है। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

Leave a Response