+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Thursday, March 5, 2026
News

शमशेर आलम ने सीएम से रांची में घटित घटना पर CID जांच की मांग की

Share the post

रांची। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से शनिवार को शिष्टाचार मुलाक़ात किए। आलम ने आयोग के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए अल्पसंख्यकों के कई समस्याओं पर भी चर्चा किया। झारखंड राज्य अन्तर्गत प्रस्तावित 46 मदरसा एवं 38 संस्कृत विद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों वार्षिक अनुदान को बिहार के तर्ज़ पर वेतन मद में करने का आग्रह किया। साथ ही पिछले वर्ष 10 जून 2022 को रांची मेन रोड में घटित घटना पर हो रहे जांच एंव निर्दोष लोगों पर दर्ज प्राथमिकी एवं कार्रवाई पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही पूरे घटना की CID जांच कराने की मांग की। लंबित उर्दू शिक्षकों के बहाली एवं उर्दू आचार्य के नियुक्ति हेतु यथाशीघ्र कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुने एवं यथा शीघ्र कार्रवाई करने का आसवाशन दिया।

Leave a Response