About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

टेंडर कमीशन घोटाले में IAS मनीष रंजन से आज पूछताछ करेगी Ed | कई सवालों का जवाब मांगेगी ईडी

Share the post
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat

रांची। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन मामले में IAS मनीष रंजन से आज यानी शुक्रवार को Ed पूछताछ करेगी। टेंडर कमीशन मामले में गिरफ्तार संजीव लाल व उनके नौकर जहांगीर आलम के घर से ईडी को जो दस्तावेज मिले थे, उसमें कोडवर्ड M का जिक्र है। ईडी को शक है कि तत्कालीन ग्रामीण विकास विभाग के सचिव व वर्तमान में भवन निर्माण विभाग के सचिव मनीष रंजन हो सकते है। ईडी अब यह जानना चाहेगी की टेंडर कमीशन मामले में मनीष रंजन की क्या भूमिका रही है। कमीशन में इनका कितना हिस्सेदारी रहा। ऐसे कई कड़े सवालों के जवाब ईडी मनीष रंजन से मांगेगी। मनीष रंजन को अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की आय की संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी साथ लाने को कहा गया है। बता दें कि 6 मई को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल, संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया था। साथ ही 15 मई को मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। संजीव लाल व जहांगीर के घर से ईडी ने करोड़ों रुपए कैश (लगभग 37.5) के अलावा लेनदेन से संबंधित दस्तावेज व अन्य उपकरण भी बरामद किए थे। संजीव लाल व जहांगीर जेल में बंद हैं, वहीं, ईडी के रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम हैं।

Leave a Response