+91 6205-216-893 info@newsboxbharat.com
Tuesday, September 16, 2025
News

बड़ी खबर : महागठबंधन की ओर से सरफराज अहमद होंगे राज्यसभा प्रत्याशी | शाम में आधिकारिक एलान

Share the post

रांची। झारखंड में महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक सरफराज अहमद राज्यसभा से प्रत्याशी होंगे। शाम तक आधिकारिक एलान भी हो जाएगा। आपको बता दें कि झारखंड में 2 राज्यसभा सीट के लिए 21 मार्च को चुनाव होने हैं। 21 को ही देर शाम नतीजों का भी एलान हो जाएगा। कांग्रेस के धीरज साहू व भाजपा के समीर उरांव का टर्म खत्म होने के बाद झारखंड में 2 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होने हैं। सरफराज अहमद ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक से इस्तिफा दिया था। इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी की सरफराज अहमद को बड़ा इनाम मिलेगा। अब यह इनाम उन्हें मिल गया। सरफराज अहमद की जीत में किसी तरह की कोई परेशानी महागठबंधन को नहीं होगी।

Leave a Response