About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 23, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
CrimeNews

बड़ी खबर : धौनी ने अपने साथी क्रिकेटर व बिजनेस पार्टनर रह चुके मिहिर दिवाकर व अन्य के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया

Share the post

धौनी के वकील ने 15 करोड़ से अधिक का नुकसान बताया

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड, मिहिर दिवाकर (कंपनी के के डायरेक्टर) और सौम्या विश्वास (कंपनी के के डायरेक्टर) के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है। बता दें कि मिहिर दिवाकर धौनी की करीबी दोस्तों में रहे हैं। वहीं, वह उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं, दरअसल मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धौनी के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किए थे पर दिवाकर ने समझौता में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया। एमएस धौनी ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120-बी के तहत जिला न्यायालय रांची के सक्षम न्यायालय में 1.आरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड 2. मिहिर दिवाकर निदेशक और 3. सौम्या दास निदेशक,आरका स्पोर्ट्स के खिलाफ आपराधिक मामला दायर किया। मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड 15.8.21 को एमएस धौनी द्वारा अधिकार रद्द करने के बाद भी मिहिर दिवाकर ने एमएस धौनी के नाम का उपयोग करके भारत और विदेशों में कई क्रिकेट अकादमी खोली और एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी, एमएस धोनी स्पोर्ट्स अकादमी के लिए फ्रेंचाइजी के पैसे लिए और एमएस धोनी के साथ धोखाधड़ी की। धौनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया कि मिहिर व अन्य ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इस मामले में आकाश भारत को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था। समझौते के तहत प्रॉफिट शेयर करना था पर समझौते के सभी नियम और शर्तों की धज्जियां उड़ा दी गई। महेंद्र सिंह धौनी ने 15 अगस्त 2021 को आर भारत से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया व धोनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इसके बाद केस दर्ज किया गया।

सारे आरोप निराधार : मिहिर दिवाकर

वहीं, NEWS BOX BHARAT ने जब मिहिर दिवाकर से इस मामले पर बात किया तो उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगा है वो एकदम निराधार है। धौनी के साथ मैने कभी भी कोई धोखाधड़ी नहीं किया है। मुझे पिछले साल धौनी की ओर से लीगल नोटिस मिला था, उसका मैने उसे जवाब भी दे दिया। धौनी ने मुझे एकेडमी चलाने को लेकर खुद अपने हस्ताक्षर किए अथॉरिटी लेटर दिया। उसके बाद थर्ड पर्सन से मेल के माध्यम से इसे रद्द करने का मेल भेजा। अगर एग्रीमेंट रद्द ही करना था तो धौनी को खुद मेल या चैट करना था। 15 करोड़ के नुकसान के सवाल पर मिहिर ने कहा कि ये तो कभी हो नहीं सकता। एकेडमी में 15 करोड़ का धोखाधड़ी वाला मामला बेतुका है।

Leave a Response