About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Thursday, October 22, 2026
national news | national latest news | national latest hindi news | national news box bharat
News

बिग ब्रेकिंग : ममता बनर्जी का प्रस्ताव- I.N.D.I.A गठबंधन से कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

Share the post

ममता बनर्जी के प्रस्ताव का केजरीवाल ने किया समर्थन

– खरगे ने कहा- पहले चुनाव जीतने पर जोर होगा, फिर पीएम तय कर लेंगे

– 22 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा

– मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस 300 सीटों पर चुनाव लड़े

रांची। नई दिल्ली में आयोजित I.N.D.I.A गठबंधन के बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर मुहर लग लई। I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। INDIA गठबंधन की दिल्ली के अशोका होटल में चौथी बैठक में ममता बनर्जी के प्रस्ताव का केजरीवाल ने किया समर्थन किया। खरगे ने कहा कि आज I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक हुई। इस बैठक में 28 दलों के नेता शामिल हुए और उन्होंने अपने विचारों को सबके सामने रखा। सभी ने एकजुट होकर गठबंधन को मजबूत करने और लोगों के हित से जुड़े मुद्दों को उठाने पर बात की। आने वाले समय में सभी ने मिलकर 8 से 10 बैठक करने का फैसला भी किया है, ताकि लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। पहले हमसब चुनाव जीतने पर जोर देंगे, पीएम का मुद्दा बाद में तय कर लेंगे। वहीं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि बहुत जल्द सीट शेयरिंग का माममा का भी निबटारा कर लिया जाएगा। कांग्रेस ने कहा कि 22 दिसंबर को पूरे देशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस 300 सीटों पर चुनाव लड़े। 30 जनवरी से संयुक्त प्रचार शुरू कर दिया जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है….

Leave a Response