About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Friday, October 16, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र
CricketNews

देखें आईपीएल के मिनी ऑक्शन में झारखंड के करोड़पति खिलाड़ियों का इंटरव्यू

Share the post

मिचेल स्टार्क आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

रांची के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा

कुमार कुशाग्र, सुशांत व रॉबिन मिंज का हुआ सेलेक्सन

रांची। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मिनी ऑक्शन में झारखंड के तीन खिलाड़ी करोड़पति बन गए। पहली बार देश के बाहर दुबई में हो रहे ऑक्शन में जमशेदपुर के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स, गुमला के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज और रांची के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने खरीदा। जमशेदपुर के रहने वाले व बोकारो जिला की ओर से खेलने वाले 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दिल्ली ने कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, युवा अनकैप्ड खिलाड़ी रांची के सुशांत मिश्रा को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ 20 लाख रुपए बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन मिंज के लिए कई टीमों ने बोली लगाई। 20 लाख के बेस प्राज वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज को अंत में गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ रुपए में खरीदा। कुशाग्र व सुशांत अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेल चुका हूं।

केकेआर ने 24.75 करोड़ में स्टार्क को खरीदा

बता दें इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। स्टार्क को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, इस नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा। शुरू में जब कमिंस को हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा तो लगा की सबसे महंगे खिलाड़ी आईपीएल के इतिहास में बनेंगे। लेकिन कुछ ही घंटों के बाद कोलकाता ने स्टार्क को बड़ी बोली लगाकर खरीद लिया।

कुशाग्र व सुशांत ने खुशी जाहिर की

NEWS BOX BHARAT से बातचीत करते हुए कुमार कुशाग्र ने कहा कि बहुत खुशी हो रही है आईपीएल के आक्शन में दिल्ली टीम में चुने जाने पर। उन्होंने कहा कि मैं अपना बेस्ट देने का कोशिश करूंगा। आईपीएल में खेलना बड़ी बात है। धौनी भइया मेरे आदर्श है व मैं उन्ही की तरह आगे बढ़ना चाहता हूं। वहीं, सुशांत ने कहा कि इतने बड़े प्लेटफॉर्म में जगह मिलना बड़ी बात है। मेरा मेहनत रंग लाया। अब मेरा पूरा ध्यान आईपीएल पर इस वक्त लगा रहेगा। गुजरात टीम में चुने जाने पर मैं बहुत खुश हूं।

नोट: इंटरव्यू देखने के लिए news box bharat का youtube चैनल सबस्क्राइब करें।

Leave a Response