About News Box Bharat

News Box Bharat
News Box Bharat brings you the latest Hindi news, breaking news, and Jharkhand news, covering politics, business, sports, entertainment, and important national updates. Our mission is to keep you informed with timely news and reliable information.

Recent Posts

+91 6205-216-893 mailnewsboxbharat@gmail.com
Tuesday, November 10, 2026
Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका के लिए 12 बजे उड़ान भरेंगे | नहीं जाएंगे ED ऑफिस

Share the post

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर मंगलवार को ईडी ऑफिस मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नहीं जाएंगे। क्योंकि वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दुमका के लिए उड़ान भरेंगे। मंगलवार को दिन के 12 बजे मुख्यमंत्री झारखंड की उप राजधानी दुमका जाएंगे। मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय के सवालों का सामना नहीं करेंगे। ईडी ने सीएम को छठा समन जारी करते हुए मंगलवार को दिन के 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी इसे लेकर अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर चुकी है। सीएम हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी के छठे समन पर मंगलवार को उपस्थित होना है, लेकिन वो उपस्थिति नहीं हो पाएंगे। सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम दुमका और जामताड़ा में निर्धारित है। दोनों जगहों पर उन्हें सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होना है। बता दें कि रांची में जमीन घोटाले में ईडी पांच बार पूर्व में भी सीएम हेमंत सोरेन को समन भेज चुकी है, हालांकि अबतक किसी भी समन पर वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं।

एक हजार करोड़ को योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज दुमका दौरा है। वो यहां आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम लगभग एक हजार करोड़ को योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Response